60 नहीं केवल 1 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इंडियन ऑयल की गलती से फैला भ्रम
Recommended Video

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान है और जगह-जगह इसको लेकर विरोध भी देखने को मिला है। लेकिन 16 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद जनता को थोड़ी राहत देने वाली खबर आई थी जो कुछ ही देर बाद गलत साबित हो गई। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान लोगों के लिए बुधवार को एक राहत की खबर आई थी।

बुधवार को पेट्रोल के दामों में सिर्फ एक पैसे की कमी हुई थी लेकिन आईओसी की वेबसाइट पर एक गलती की वजह से वह 60 पैसे दिखाया गया था।
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रु, मुंबई में 86.23 रु, कोलकाता में 81.05 रु जबकि चेन्नई में 81.42 रु प्रति लीटर रहा। जबकि दिल्ली में डीजल 69.30 प्रति लीटर रहा तो मुंबई में 73.78 रु, कोलकाता में 71.85 रु और चेन्नई में 73.17 रु प्रति लीटर रहा।
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये और मुंबई में 86.24 रु प्रति लीटर हो गया था, वहीं दिल्ली में डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.79 रुपये प्रति लीटर हो गया था।राजधानी सहित देश के अन्य शहरों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक दलों ने भी इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications