पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट के बाद, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमत?
नई दिल्ली। तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर 1.50 रुपए की कटौती जबकि तेल कंपनियों द्वारा 1 रुपए कम किए जाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभी राज्यों से भी टैक्स में कटौती करने की अपील की थी, जिसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों ने तेल के दामों में कटौती का ऐलान किया। अधिकांश बीजेपी शासित राज्यों में तेल के दाम में 5 रु तक की कमी आई है। वहीं, सरकार के इस ऐलान के बाद आम आदमी को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

अधिकांश बीजेपी शासित राज्यों में तेल के दाम में कमी
सरकार द्वारा तेल के दामों में कटौती के ऐलान के बाद आज देश के अधिकांश राज्यों में तेल के दामों में कमी देखी गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा तेल के दाम में कटौती के ऐलान के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात ने अपने-अपने राज्यों में तेल के दामों में कटौती की घोषणा की। तेल की कीमतों में कमी के बाद शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार है।

आज पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल- 81.50, डीजल- 72.95 रु प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल- 83.35, डीजल-74.80 रु प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल-86.97, डीजल-77.45 रु प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल-84.7, डीजल- 77.11 रु प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल-86.4, डीजल- 79.35 रु प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल-82.14, डीजल-73.32 रु प्रति लीटर
अहमदाबाद मे पेट्रोल-78.5, डीजल- 76.24 रु प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल-78.94, डीजल- 70.99 रु प्रति लीटर
पुणे में पेट्रोल-86.76, डीजल- 76.06 रु प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल- 82.02, डीजल- 75.36 रु प्रति लीटर

अरुण जेटली ने कल किया था तेल के दाम में कटौती का ऐलान
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर 1.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) ने भी तेल की कीमतों से एक रुपया कम करने का फैसला किया। इन दोनों घोषणाओं के बाद देश में पेट्रोल और डीजल 2.50 रुपए सस्ता हो गया।












Click it and Unblock the Notifications