अब राज्यसभा से भी शरद यादव की छुट्टी कराएंगे नीतीश कुमार?
रेडिफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक शरद यादव राज्यसभा से अयोग्य करार दिये जा सकते हैं। इस बावत राज्यसभा के चेयरमैन एम वैंकेया नायडू फैसला ले सकते हैं
नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से अदावत करने वाले जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव अगले महीने राज्यसभा से सदस्य भी नहीं रह पाएंगे। राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शरद यादव राज्यसभा से अयोग्य करार दिए जा सकते है। इसके लिए बीजेपी और नीतीश खेमा तिकड़म बैठाने में लगा हुआ है।
Recommended Video


रेडिफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक शरद यादव राज्यसभा से अयोग्य करार दिये जा सकते हैं। इस बावत राज्यसभा के चेयरमैन एम वैंकेया नायडू फैसला ले सकते हैं, बशर्ते इससे जुड़ी शिकायत वैंकेया नायडू को की जाए। सूत्रों के मुताबिक शरद यादव को अयोग्य घोषित करवाने के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक जेडीयू और बीजेपी की एक टीम कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। लेकिन किन कानूनी प्रावधानों के तहत शरद यादव अयोग्य घोषित किये जा सकते हैं, इसका कानूनी आधार क्या होगा ये अभी तक तय नहीं है।
विचार इस बात को भी लेकर चल रहा है कि शरद यादव को अयोग्य घोषित कराने के बाद जनता और पार्टी के सामने नीतीश कुमार क्या जवाब देंगे। अभी इस मामले पर बैठकों का दौर जारी है खबर है कि इस महीने के अंत तक नीतीश कुमार शरद यादव के मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के बाद शरद यादव ने बिहार के सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। लालू यादव से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। वहीं कुछ दिन पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा में आरसीपी सिंह को जेडीयू का नेता बना दिया है इससे पहले शरद यादव राज्यसभा में जेडीयू के नेता थे।












Click it and Unblock the Notifications