KBC पहुंचीं नोएडा की मेट्रो पायलट, बिग बी के साथ शेयर किए अपने अनुभव
नई दिल्ली। नोयडा मेट्रो की युवा लोको पायलट निकिता वैद प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट पर पहुंची और 3,20,000 रुपए जीते। वह एपिसोड दिवाली की रात टेलिकास्ट हुआ जिसमें शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर निकिता बैठी हुई नजर आईं। बता दे कि निकिता का परिवार पिछले 4 पीढ़ियों से रेलवे से जुड़ा हुआ है। हर पीढ़ी में कोई न कोई ऐसा होता है जो रेलवे में जॉब करता है। हालांकि निकिता रेलवे में तो नहीं है लेकिन वो मेट्रो ट्रेन चलाती है।

बिग बी ने 'मेट्रो देवी' कहकर बुलाया
केबीसी पहुंची निकिता का परिचय भी अलग अंदाज में कराया। बिग बी ने निकिता को 'मेट्रो देवी' कहकर बुलाया। खेल के दौरान निकिता ने अपनी अनुभव साझा करते हुए कहा कि गेम को खेलना और टीवी पर उसे देखना दोनों बिल्कुल अलग है। निकिता ने कहा कि जब हम टीवी पर केबीसी देखते हैं तो हर सवाल आसान लगता है लेकिन जब आप हॉटसीट पर पहुंचते हैं तो आप दबाव महसूस करते हैं। किसी भी सवाल का जल्दी से जवाब देना इस खेल को और मुश्किल बना देता है।

केबीसी में दो दिन नजर आई निकिता
निकिता केबीसी में दो दिन नजर आई। पहले दिन उन्होंने हॉट सीट पर पांच सवालों के जवाब दिए। जबकि अगले दिन गुरुवार को निकिता ने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर कई और सवालों का जवाब दिया। शुरुआत में निकित ने गेम के सवालों का जवाब देते हुए साढ़े बारह लाख रुपए का पड़ाव पार करते हुए 25 लाख रुपए के जवाब पर पहुंची। लेकिन इस सवाल का जवाब देना निकिता के लिए आसान नहीं था। जवाब नहीं देने पर निकित सीधे 3 लाख 20 हजार के पड़ाव पर आ गई।

जीवनभर नहीं भूलूंगी अनुभव
गेम में निकिता 3 लाख 20 हजार जीत पाइ लेकिन उन्होंने कहा कि यह अनुभव वह जीवनभर नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ फैसले नहीं ले पा रही थी, मुझे हॉटसीट पर होने का प्रेशर महसूस हो रहा था। 25 लाख रुपए के सवाल में निकिता से पूछा गया था किस नोबेल पुरस्कार विजेता क हरित क्रांति का जनक भी कहा जाता है? निकिता इसका जवाब नहीं दे पाई। इसका सही जवाब था नॉर्मन बोरलॉग।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications