पीएम मोदी का पाकिस्तान पर तंज- पहले जो देश बम फेंकता था, वो आज कटोरा लेकर खड़ा है
अलवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अलग-अलग चुनावी रैलियों में न सिर्फ अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदियों पर हमला बोला, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी नहीं बख्शा। पीएम मोदी ने आज कांग्रेस पर उनकी जाति और निजी हमलों का जवाब देने के बाद पाकिस्तान पर भी हमला बोला। राजस्थान के अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो देश पहले बम दागने की धमकी देता था, वह आज कटोरा लेकर खड़ा है।

अलवर में पाकिस्तान पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल तक बम दागने की धमकी देने वाले आज कटोरा थाम कर खड़े हैं। यह हमारी रणनीति की जीत है। हालांकि, पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना तय है कि वे पड़ोसी देश पर कटाक्ष कर रहे थे। बता दें कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान अपने मुल्क को कर्ज से बाहर निकालने के खातिर वित्तीय मदद के लिए सऊदी से लेकर चीन तक मदद मांग चुके हैं।
अमेरिका ने न सिर्फ पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोकी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की वजह से इस्लामाबाद को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में भी डाला है। बता दें कि सऊदी अरब ने इमरान खान को 6 बिलियन डॉलर देने की मदद देने की बात है, वहीं चीन ने भी अपने मित्र देश पाकिस्तान की वित्तीय सहायता करने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications