इन 7 एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, नहीं लगेगा हैंड बैग में टैग
यह फैसला घरेलू और इंटरनेशल दोनों ही एयरपोर्ट के लिए लिया गया है। यह बदलाव सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) द्वारा किया गया है।
नई दिल्ली। एक अप्रैल से देश के सात हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुरक्षा जांच में थोड़ी राहत मिलेगी। इन सात एयरपोर्ट में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोच्चि हवाई अड्डे शामिल हैं। इन सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों को अपने केबिन बैग (हैंड बैग) के टैग पर सुरक्षा की कोई मुहर नहीं लगवानी होगी।

यह फैसला घरेलू और इंटरनेशल दोनों ही एयरपोर्ट के लिए लिया गया है। यह बदलाव सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) द्वारा किया गया है। इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा विनियामक (बीसीएएस) ने 23 जनवरी को मांग की थी कि इन 7 एयरपोर्ट पर इस व्यवस्था को खत्म किया जाए। आपको बता दें कि इन हवाई अड्डों में सिर्फ चेन्नई को छोड़कर देश के बाकी सभी मेट्रो शहर शामिल हैं। ये भी पढ़ें- 2500 रुपए खर्च कर कीजिए 108 रूटों पर हवाई यात्रा, अगले महीने से मिलेगा फायदा
सीआईएसएफ के चीफ ओपी सिंह ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 3 पर हाई डेफिनिशन कैमरे लगाए हैं। जहां पर यात्री सिक्योरिटी चेक के लिए लाइन लगाते हैं वहां पर 36 और सिक्योरिटी के बाद जहां यात्रियों को भेजा जाता है वहां पर 44 कैमरे लगे हैं। इसके अलावा पुराने कैमरों की भी रिपोजिशनिंग और रिफोकसिंग की गई है। आपको बता दें कि देश के ये 7 हवाई अड्डे कुल हवाई ट्रैफिक का 80 फीसदी ट्रैफिक कवर करते हैं।
सीआईएसएफ की योजना है कि इस व्यवस्था को बचे हुए 52 एयरपोर्ट पर भी लागू किया जाए, जिसके लिए तैयारी की जाएगी। आपको बता दें कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन सहति किसी भी विकसित देश में हैंड बैग या बोर्डिंग पर स्टांप नहीं लगाए जाते हैं। इससे पहले CISF और BCAS ने पिछले साल दिसंबर में भी 12 एयरपोर्ट्स पर एक हफ्ते तक एक पायलट प्रॉजेक्ट चलाया था जिसके तहत घरेलू यात्रियों के हैंड बैगेज पर सिक्यॉरिटी स्टांप नहीं लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications