Friendship Day 2025: 'आया मौसम प्यार का', इन दिल छू लेने वाली लाइनों से भरे दोस्ती में प्यार के रंग
Friendship Day 2025: दोस्ती जो हर रिश्ते से बड़ी होती है....आज उसे सेलिब्रेट करने का दिन है। जी हां, आज है 'हैप्पी वाला फ्रेंडशिप डे'। वैसे तो आधुनिकता के दौर ने इस दिन को काफी ग्लैमराइज्ड कर दिया है लेकिन भारत देश में तो मित्रता को सदियों से सर्वोपरी बताया गया है, कृष्ण-सुदामा की दोस्ती तो इसकी मिसाल है। बिना शर्त, बिना स्वार्थ और हमेशा साथ निभाने वाली मित्रता बड़े नसीबवालों को नसीब होती है।
हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) दोस्तों के रिश्ते को सम्मान देने और जश्न मनाने का एक सुनहरा अवसर है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, तोहफे देते हैं, फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं और पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हैं।

'जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि' (Friendship Day 2025)
इस दिन को आप और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं अपने सुनहरे और टची शब्दों के साथ। आज के दिन आप अपने दोस्तों को दिल छू लेने वाली शायरी और कविताओं से उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं। कहा भी गया है ना, 'जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि', यहां हम लाए हैं ऐसे ही सुंदर कुछ प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप अपने प्यारे मित्रों को भेज सकते हैं।
- दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,तू मेरी दोस्त नहीं, मेरी जान है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- आया मौसम दोस्ती का...हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- आप तो हमारी जान हैं, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- दोस्त है तो जिंदगी है, दोस्ती है तो जीवन है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- दीए जलते हैं, बड़ी मुश्किल से दुनिया में दोस्त मिलते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
फ्रेंडशिप डे पर खूबसूरत शायरी (Friendship Day Shayari in Hindi)
- दोस्ती हर चेहरे की मुस्कान होती है, दोस्ती ही दिलों की जान होती है।
- कभी दोस्ती को वक्त देना,कभी वक्त को दोस्त देना।
- यारा तेरी यारी को, मैंने तो खुदा माना, हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- तू ही मेरा जीवन, तू ही जीने का सहारा, दोस्ती का दिन मुबारक
फ्रेंडशिप डे स्लोगन (Friendship Day Slogans in Hindi)
- दोस्ती का एक उसूल है- नो सॉरी नो थैंक्यू... हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- जहां दोस्ती है, वहां खुशियां खुद चलकर आती हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
- एक सच्चा दोस्त हजार रिश्तों के बराबर', हैप्पी फ्रेंडशिप डे।












Click it and Unblock the Notifications