ये दोस्त नहीं होता तो योगेश शर्मा नहीं जीत पाते 25 लाख, KBC में ऐसे की थी मदद
कौन बनेगा करोड़पति में हाल ही में 25 लाख जीतने वाले ऑफिस ब्वॉय योगेश शर्मा की इस इनामी राशि में उनके दोस्त इंसाफ अली खान का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। इंसाफ ने एक बहुत ही मुश्किल सवाल में उनकी मदद की जिससे वो ये पड़ाव पार कर पाए।
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति में हाल ही में 25 लाख जीतने वाले ऑफिस ब्वॉय योगेश शर्मा की इस इनामी राशि में उनके दोस्त इंसाफ अली खान का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। इंसाफ ने एक बहुत ही मुश्किल सवाल में उनकी मदद की जिससे वो ये पड़ाव पार कर पाए। अगर इंसाफ अली खान उस वक्त योगेश की मदद नहीं करते तो वो केवल 80,000 रुपये लेकर घर लौटते।

कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन के 12 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राजस्थान के गंगापुर से योगेश शर्मा खेल रह थे। योगेश अपनी पढ़ाई और ज्ञान के आधार पर 3,20,000 के सवाल तक पहुंच गए। लेकिन तभी एक ऐसा सवाल आ गया जिसने उनके लिए मुश्किल खड़ कर दी। ये सवाल था, 'मेवाड़ी, कच्छी, बीकानेरी और जैसलमेरी किस जानवर की भारतीय नस्लें हैं?' इसके लिए चार ऑप्शन्स दिए गए थे, 'बकरी, ऊंट, काला हिरन और घोड़ा'। योगेश इसी सवाल पर अटक गए और उन्होंने जोड़ीदार लाइफलाइन लेने का तय किया।
योगेश के साथ जोड़ीदार के तौर पर उनके घनिष्ठ मित्र इंसाफ अली खान आए थे। योगेश को इंसाफ पर पूरा भरोसा था कि वो इस सवाल का सही जवाब दे देंगे। लेकिन अफसोस इस प्रश्न का सही उत्तर इंसाफ को भी नहीं मालूम था। दोनों ने काफी देर तक इस सवाल पर चर्चा की लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। अंत में दोनों ने 50-50 लाइफलाइन लेने का फैसला किया। इसके बाद उनके पास 'ऊंट और घोड़ा' ऑप्शन में बचे जिसके बाद इंसाफ ने ऊंट को चुना।
आखिर में इंसाफ का ये फैसला सही साबित हुआ और योगेश 3,20,000 की राशि जीत गए। इस सवाल पर दोनों ने काफी देक तक मंथन किया था जो आखिर में सही साबित हुआ। अगर इस सवाल पर इंसाफ ने योगेश का साथ नहीं दिया होता तो वो आगे नहीं बढ़ पाते और 25 लाख अपने घर नहीं ले जा पाते।












Click it and Unblock the Notifications