पश्चिम बंगाल: फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसा, आरोपी को जेल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में गुरुवार को हिंसा हुई। बसीरहाट कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यह हिंसा पुलिस की तरफ से गुस्साई भीड़ पर लाठीचार्ज के बाद हुई है। भीड़ का कहना था कि पुलिस पिछले तीन दिनों से चल रही इस हिंसा में सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना बना रही है। बसीरहाट में इसी के चलते धारा 144 भी लागू कर दी गई थी।

क्या है मामला?
फेसबुक पर एक व्यक्ति ने विवादित पोस्ट किया था, जिसके बाद हिंसा हो गई। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कें ब्लॉक कर दी थीं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे थे। जिस शख्स ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट की थी, उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शख्स को कोर्ट के सामने पेश भी किया गया, जिसके बाद उसे बसीरहाट जेल भेज दिया गया है।
एक व्यक्ति की हो चुकी है मौत
हिंसा में पुलिस की कई गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल भी हो गया था, जिसे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस व्यक्ति का नाम कार्तिक घोष था, जिसकी उम्र 60 साल थी। कार्तिक की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। बुरी तरह से घायल होने की वजह से इस शख्स की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications