Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, मंत्री के घर पर हमला, कई जिलों में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में बुधवार को फिर से हिंसा भड़क गई है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद कई जिलों में बिना किसी ढील के सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है।

manipur

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। बुधवार को बिष्णुपुर में भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि इंफाल में उपद्रवियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री के घर पर तोड़फोड़ की है।

इस घटना के बाद बिना किसी ढील के बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट, ईंफाल वेस्ट और जिरिबम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बुधवार की सुबह बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध मिलिटेंट्स ने गोली चला दी थी, जिसमे दो लोग घायल हो गए थे। इसमे से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बुधवार की शाम को प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंदास कोंथोजम के घर पर उग्र भीड़ ने धावा बोल दिया। आरोप है कि भीड़ ने मंत्री के घर पर तोड़फोड़ की, फर्नीचर को तोड़ दिया। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त मंत्री घर पर नहीं थे, वह इंफाल गए हुए थे।

मंत्री के घर का कोई भी सदस्य इस हमले में घायल नहीं हुआ है। कोंथोजम प्रदेश सरकार में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, युवा एवं खेल मंत्रालय देखते हैं। वह बिष्णुपुर से भाजपा विधायक हैं।

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि हिंसा की पहली घटना मंगलवार की रात में हुई थी, इसके बाद बुधवार को हुई है जब तीन घरों को ट्रांगलाओबी और बिष्णुपुर जिले में आग लगा दी गई थी।

जिन घरों में आग लगाई गई है उसमे से एक परिवार पहले ही अपना घर छोड़कर जा चुका है। यहां पहले से ही कई घरों को आंशिक रूप से जला दिया गया है।

संदिग्ध मिलिटेंट्स की ओर से बुधवार की सुबह 9.30 बजे फायरिंग की गई थी, जिसमे तोइजम चंद्रमणि सिंह की मौत हो गई है। वह मोइरैंग के रिलीफ कैंप में रह रहे थे। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को इंफाल के रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी मणिपुर में हिंसा भड़की थी। यह हिंसा मैतेई और कूकी समुदाय के बीच भड़की थी, जिसमे तकरीबन 70 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+