फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने पर सस्पेंस
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपित फ्रांसुआ होलांद भारत के 67वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस कायम है। भारत की ओर से होलांद को इस आयोजन में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रण भेजा गया है।

हालांकि अभी तक न तो भारत और न ही फ्रांस की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि की गई और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस वजह से उनके इस आयोजन में शिरकत को लेकर एक अजीब सा सस्पेंस कायम है।
भारत में 67वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया था। संभवतः यह स्वीकार कर लिया गया है।
फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस शुक्रवार को दिल्ली आए थे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने ही निमंत्रण स्वीकार करने की जानकारी दी। पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।
इस वर्ष अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस की यात्रा पर गए थे और उस दौरान दोनों देशों के रिश्तों में एक नई गर्मजोशी देखने को मिली थी। हालांकि फ्रांस अभी पिछले दिनों पेरिस में हुए आतंकी हमलों से उबरने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications