जम्मू-कश्मीर में हर साल 5 अगस्त को मनाया जाएगा भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस : LG
जम्मू-कश्मीर में हर साल 5 अगस्त को मनाया जाएगा भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस
श्रीनगर , 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने फैसला किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हर साल भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और पूरे साल भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

एलजी ने इस अवसर पर कहा तीन साल पहले प्रधामंत्री नरेद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया ... जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, हमने पिछले वित्तीय वर्ष में पांच बार की गति से 50,726 परियोजनाओं को पूरा किया। सिन्हा ने कहा युवाओं के सपनों और उम्मीदों को साकार करने के लिए 21वीं सदी की जमीन तैयार की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications