जब स्वतंत्रता सेनानी ने लगाई फटकार तो हाथ जोड़े खड़ी रहीं उमा भारती
कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज स्वतंत्रता सेनानी ने उमा भारती को जमकर फटकार लगाई। उमा चुपचाप हाथ जोड़े उनकी डांट सुनती रहीं।
भोपाल। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती अपने तेज तर्रार अंदाज की वजह से जानी जाती है। लेकिन आज उन्हें एक स्वतंत्राता सेनानी के गुस्से का सामना करना पड़ा। वाकया मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की है, जहां निवाड़ी कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी नारायण नायक के जन्म शताब्दी मनाई जा रही थी, लेकिन इस कार्यक्रम में पहुचें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान दास दुबे ने केन्द्रीय मंत्री उमाभारती को फटकार लगा दी।

भगवान दास मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने अपना गुस्सा उमा भारती पर निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें और उनके साथियों के साथ मजदूरों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मंच पर बैठने नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उन्हें अपमानित किया गया। इस बात से नाराज भगवान दास ने उमा भारती को खूब खरी-खोटी सुनाई। उमा भारती हाथ जोड़े चुपचाप उनकी बातें सुनती रहीं।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमा ने कहा की रेल लाइन के बाद केन बेतवा परियोजना के आते ही बुंदेलखंड जर्मनी से कम नहीं होगा। आपको बता दें कि बुंदेलखंड के जिस इलाके में 70 साल बाद रेल लाइन आ पाई, उमा भारती ने उसे स्विटजरलैंड और जर्मनी बना दिया। सुनिए क्या कहा उमा भारती ने...


Click it and Unblock the Notifications
