#freedom 251: मोहित गोयल ने बार बालाओं का डांस कराकर बेची थी लाखों की चाय
लखनऊ। इन दिनों दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्ट फोन 251 की बातें चारों ओर हो रही हैं। इस फोन को लांच होते ही इसको बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के जांच पड़ताल शुरू हो गई है और इसी कारण रिंगिंग बेल्स कंपनी के मालिक मोहित गोयल के बारे में भी काफी हैरत-अंगेज बातें सामने आ रही हैं।
EENADU India हिंदी वेबसाइट के अनुसार मोहित गोयल का ये कोई पहला कारनामा नहीं है जो विवादों में आया है इससे पहले भी वो विवादित काम कर चुके हैं। कुछ साल पहले मोहित गोयल ने एक चाय की कंपनी खोली थी और उसे पॉपुलर करने के लिए लखनऊ और शामली के व्यपारियों को आमंत्रित किया और एक लकी ड्रा रखा और बतौर ईनाम एक फोर व्हीलर गाड़ी, पांच 32 इंच एलसीडी और सिंलिग फैन, जूसर मिक्सर, वाटर फिल्टर, इन्सटैंट चूल्हे, हीटर केतली जैसी देने की बात कही थी।
मोहित सहगल ने बार बालाओं का डांस कराकर बेची थी लाखों की चाय
मोहित गोयल ने अपने इस कार्यक्रम में बार गर्ल्स का डांस भी कराया था जिसके जरिये मोहित गोयल ने एक दिन में लाखों रूपये की चाय बेच डाली थी लेकिन उनका यह सक्सेसफूल प्रोग्राम बलि इसलिए चढ़ गया क्योंकि कुछ व्यपारियों ने एतराज जताया कि लकी ड्रा में केवल चुनिंदा लोगों के ही नाम निकल रहे हैं।
विवादित रहा है मोहित गोयल का नाम
फिलहाल ये एक बीती बात है लेकिन मौजूदा दौर में मोहित ने दुनिया का सबसे सस्ता फोन लांच करके सनसनी पैदा कर दी है इसलिए उनकी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications