Ringing Bells CEO ने बताया 'आखिर क्यों नहीं डिलीवर कर पाए Freedom 251 स्मार्टफोन'
देश में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Freedom 251 उतारने की बात कह कर चर्चा में आई Ringing Bells कंपनी के सीईओ मोहित गोयल का बड़ा बयान आया है।
नई दिल्ली। देश में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Freedom 251 उतारने की बात कह कर चर्चा में आई Ringing Bells कंपनी के सीईओ मोहित गोयल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ ऐसा क्या हुआ था कि वो फोन की डिलिवरी समय से नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी बताया कि आगले साल अप्रैल तक वो फोन डिलिवर कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने कुछ बड़ी कंपनियों पर मॉडल कॉपी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने ऐसा किया उनसे पूछना चाहिए कि वो कैसे कम पैसे में स्मार्टफोन बना रही हैं।

मोहित गोयल ने कहा- मुझे धोखा दिया गया
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए मोहित गोयल ने बताया कि पिछले साल दिल्ली के रहने वाले दो लोग ने कथित तौर पर उनके 3.5 करोड़ रुपये फोन डिलीवर करने के लिए लिए। लेकिन उन दोनों ने उन्हें ठग लिया और हैंडसेट डिलीवर नहीं किया। इसलिए वो फोन डिलीवर नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मैंने उन दोनों 3.5 करोड़ रुपये दिए थे और इसके बदले में उन्होंने मुझे धोखा दिया है वो पैसा हजम कर गए और फोन डिलिवर नहीं किया। पिछले साल फरवरी में कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स ने मेरे खिलाफ केस किया और मैं इस वजह से छह महीने तक जेल में रहा। अब नई गिरफ्तारी से लोगों को यह पता चलेगा कि मैने फोन डिलिवर करने का वादा क्यों पूरा नहीं किया है।

अगले साल मार्च-अप्रैल तक स्मार्टफोन डिलेवर कर पाएंगे
मोहित गोयल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मदद करेगी और हम अगले साल मार्च-अप्रैल तक कस्टमर्स को Freedom 251 स्मार्टफोन डिलिवर कर पाएंगे। मोहित गोयल का कहना है कि सरकार ने उनके द्वारा किए गए मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया कमिटमेंट के बावजूद भी सपोर्ट नहीं किया है. अब वो सरकार से अपने वादे पूरे करने के लिए मदद मांग रहे हैं।

साढ़े सात करोड़ लोगों ने करायी थी फोन की बुकिंग
उल्लेखनीय है कि रिंगिंग बेल्स कंपनी ने वर्ष 2015 में केवल 251 रुपये में देश में सबसे सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की घोषणा कर सनसनी मचाई थी। करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने रिंगिंग बेल्स कंपनी की वेबसाइट पर अपनी बुकिंग करा दी। बाद में इस मामले में कंपनी के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। मोहित गोयल व अन्य निदेशक इस मामले में जेल गए थे। अगस्त में ही मोहित गोयल को जमानत मिली है। जमानत पर छूटने के बाद अब मोहित गोयल ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications