फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरु, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत
नयी दिल्ली। सबसे सस्ते दरों पर लोगों को स्मार्टफोन मुहैया कराने वाली नोएडा बेस कंपनी रिंगिंब बेल ने फ्रीडम 251 की डिलीवरी शुरु कर दी है। कंपनी ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार से हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत कुल पांच राज्यों में दुनिया के सबसे सस्ते इस स्मार्टफोन की डिलीवरी शुरू कर दी है। अगर आपने भी कराया है सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक तो जरुर पढ़ें

कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा है कि पहले चरण में हमले 5000 फोन देने का वादा किया था, जिसमें से 2240 फोन कूरियर कंपनी तक पहुंच चुके हैं और जल्द ही वो लोगों तक पहुंच जाएंगे। गोयल ने कहा कि शुरुआत में हरियाणा में 390 फोन, पश्चिम बंगाल में 540 फोन, हमाचल प्रदेश में 605 फोन, बिहार में 484 फोन और उत्तराखंड में 221 फोन की डिलीवरी की जा रही है। क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन
कीमत के बारे में बताते हुए गोयल ने कहा कि डाक खर्च के साथ ग्राहकों को फ्रीडम 251 के लिए 291 रुपए देने होंगे, जिनमें 40 रुपए डाक खर्च है। गोयल ने कहा कि पहले चरण की डिलीवरी पूरी होने के बाद कंपनी जल्द ही अगले चरण में 2,00,000 स्मार्टफोन की आपूर्ति शुरू कर देगी। आपको बता दें कि रिंगिंग बेल्स ने गुरुवार को नए छह महंगे स्मार्टफोन मॉडल और एक एलईडी टीवी को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,990 रुपए होगी।












Click it and Unblock the Notifications