अब पटना, रांची और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर लें हाई स्पीड फ्री वाई-फाई का मजा

नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रेल भवन, नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के तीन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए हाई स्पीड वाई-फाई सेवाओं का उद्घाटन किया।

Free WiFi Launched at Three More Indian Railway Stations

रेलवे यात्रियों को अति आधुनिक विश्व स्तरीय तथा हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए रेलटेल द्वारा गूगल के सहयोग से इन रेलवे स्टेशनों पर आगंतुकों और रेल उपयोगकर्ताओं के लिए वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई है। रेलवे के रिजर्वेशन टिकटों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, लेकिन आपको कोई फायदा नहीं

इन स्टेशनों पर हुआ उद्घाटन

  1. पटना (बिहार)
  2. रांची (झारखंड)
  3. विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

क्या कहा प्रभु ने

इस अवसर पर सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत डिजिटलीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए इंटरनेट हर व्यक्ति की मूल जरूरत बन गया है, जिसके वे हकदार भी हैं।

विश्व में सबसे बड़ी वाईफ़ाई सेवा

सुरेश प्रभु ने कहा कि सभी 400 स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह विश्व में सबसे बड़ी वाईफ़ाई सेवा होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे उपयोगकर्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए अनेक कदम उठा रहा है। आने वाले वर्षों में यात्रियों को अनेक नई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिससे रेलवे यात्रियों को गर्व का अनुभव होगा।

कैसे होंगे वाई-फाई से कनेक्ट

फ्री वाईफाई सुविधा का फायदा उठाने के लिए आप को अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग करनी होगी। अपने फोन में वाईफाई ऑन कर उसमें RailWire नेटवर्क को चुनें। नेटवर्क जोन में आने के बाद आप ब्राउजर में जाकर उसमें railwire.co.in टाइप करें।

पेज खुलने के बाद उसमें आपको अपना अपना फोन नबंर डालना होगा। नबंर डालने के बाद रिसीव एसएमएस का विकल्प चुनें, जिसके बाद आपको एक OTP मिलेगा। इस OTP को वाईफाई लॉगइन पर डालकर आप फ्री वाईफाई इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+