अगले 4 महीनों में 6000 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी फ्री Wi-Fi सर्विस: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पीयूष गोयल ने बताया कि अगर गूगल जैसी निजी कंपनियों के साथ साझेदारी हो जाती है तो अगले चार महीनों में सभी 6,000 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेवा को सभी 6000 स्टेशनों तक पहुंचाना है ताकि स्टेशन के आस-पास के लोग देश के विकास का स्वाद ले सकें।

गूगल कल्चरल इंस्टिट्यूट के सहयोग वाली 'द रेलवेज- लाइफलाइन ऑफ द नेशन' परियोजना के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे पीयूष गोयल ने कहा कि इस समय देश के 711 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सेवा है। रेल मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले 120 दिनों में 6,000 स्टेशन तक मुफ्त वाई-फाई सेवा पहुंचाने का है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: सामने आया विवेक तिवारी को गोली मारने वाला कॉन्स्टेबल, जानिए क्या कहा?
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार सभी 6000 स्टेशनों तक इस सुविधा को पहुंचाना चाहती है ताकि स्टेशन के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोग देश के विकास का स्वाद ले सकें। गूगल ने रेलवे के साथ मिलकर 400 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: विवेक तिवारी के साथ कार में मौजूद महिला ने बताया घटना वाली रात का सच












Click it and Unblock the Notifications