Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे, आधे घंटे कव्वाली का उठाया लुत्फ
Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार (26 जनवरी) को दक्षिणी दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। निजामुद्दीन औलिया की दरगाह दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम क्षेत्र में स्थित सूफी संत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह (Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah) में लगभग आधे घंटे तक कव्वाली लुत्फ उठाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे थे। 26 जनवरी को इमैनुएल मैक्रों निजामुद्दीन औलिया की दरगाह रात 9.45 पर पहुंचे और वहां करीब आधा घंटा रुके। इस दौरान उन्होंने कव्वाली सुनी और चादर चढ़ाया।
#WATCH | President of France Emmanuel Macron visited the Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah on Friday. (26.01)
(Source: Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah) pic.twitter.com/gf5hMBxZA4
— ANI (@ANI) January 26, 2024
इस बीच भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "फ्रांस और भारत के बीच दोस्ती लंबे समय तक कायम रहे।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत में इमैनुएल मैक्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इमैनुएल मैक्रों ने इस दौरान अपनी पिछली राजकीय यात्रा के बाद के पांच सालों को याद किया और भारत की जी20 की शानदार सफलता के बाद भारत लौटने पर खुशी जताई।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने फ्रांसीसी सैनिकों के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने पर गहरा सम्मान व्यक्त किया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि हम यहां हैं और अपनी पूर्व राजकीय यात्रा के पांच साल बाद और आपके G20 की सफलता के पांच महीने बाद वापस आ रहे हैं। हम इतने अहम और अनूठे दिन का हिस्सा बनकर और अपना योगदान देकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सैनिक आपके साथ हैं और इस असाधारण क्षण का हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि यह इस प्रतिनिधिमंडल में हर किसी के लिए है, हमारी यादों में ये आज का दिन हमेशा रहेगा।''












Click it and Unblock the Notifications