पाकिस्तान का झूठ बेनकाब! फ्रांसीसी नेवी ने खोली राफेल वाली फर्जी कहानी की पोल

France denies Pakistan claims Rafale: फ्रांसीसी नौसेना ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि एक फ्रांसीसी कमांडर ने मई 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की हवाई श्रेष्ठता की पुष्टि की और राफेल जेट के नुकसान की बात स्वीकार की। जियो टीवी की इस रिपोर्ट को फ्रांसीसी नेवी ने गलत सूचना और भ्रामक बताते हुए पूरी तरह नकार दिया।

यह विवाद सोशल मीडिया पर नई बहस का कारण बन गया, जहां कई लोगों ने इसे पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा बताया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी इसे पाकिस्तान की हताश गलत सूचना रणनीति कहा।

France denies Pakistan claims Rafale

फ्रांसीसी नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के दावों को बताया फर्जी

फ्रांसीसी नौसेना ने स्पष्ट रूप से कहा कि जियो टीवी द्वारा प्रकाशित लेख पूरी तरह गलत और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है। रिपोर्ट में कैप्टन जैक्विस लाउने के नाम से दिए गए बयान न केवल झूठे हैं, बल्कि उनके द्वारा किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं दी गई थी। नेवी ने इन दावों को नकारते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से फैलाया गया दुष्प्रचार है, जिसका उद्देश्य संघर्ष की वास्तविक तस्वीर को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना है।

ये भी पढ़ें: Rafale की बिक्री रोकने के लिए चीन की गंदी हरकत, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा

जियो टीवी की रिपोर्ट ने बढ़ाया विवाद

जियो टीवी ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने हवाई संघर्ष में बढ़त हासिल की और चीनी J-10C फाइटर तकनीकी रूप से राफेल पर भारी पड़ा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फ्रांसीसी कमांडर ने PAF की "बेहतर तैयारी" की सराहना की। बाद में जांच में पता चला कि ये बयान मनगढ़ंत थे। इस झूठी रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर बहस तेज कर दी और पाकिस्तान की मीडिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर भारत-विरोधी दुष्प्रचार पर नई बहस

जैसे ही फ्रांसीसी नेवी का खंडन सामने आया, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की गलत सूचना रणनीति को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे भारत-विरोधी नैरेटिव फैलाने का एक और प्रयास बताया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि पाकिस्तान की "फर्जी खबर मशीनरी" अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उजागर हो गई है। उन्होंने जोर दिया कि जब आधिकारिक एजेंसियां खुलकर दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने लगें, तो यह हताशा का स्पष्ट संकेत है।

ये भी पढ़ें: Rafale से भी ताकतवर स्वदेशी फाइटर जेट्स बनाने की तैयारी, IAF की प्लानिंग से पाकिस्तान में खलबली

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान

रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान हुआ। कई दिनों तक चले इस संघर्ष ने पाकिस्तान को हिला दिया था, जिसके बाद उसकी अपील पर दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। विश्लेषकों के मुताबिक, इसी नुकसान को छिपाने के लिए पाकिस्तानी मीडिया फर्जी नैरेटिव बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+