डील से पीछे हटी Foxconn, मोदी सरकार के 'मेक इन इंडिया' चिप के सपने को बड़ा झटका

डील से पीछे हटी Foxconn कंपनी के फैसले से मोदी सरकार के 'मेक इन इंडिया' चिप के सपने को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, फॉक्सकॉन ने कहा है कि वह भारत के साथ डील नहीं करेगी।

इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया था कि फॉक्सकॉन के निवेश से भारत में बड़ा चिप बाजार तैयार होगा। मेक इन इंडिया चिप के लिए फॉक्सकॉन और इंडिया की डील रद्द होना बड़ा झटका माना जा रहा है।

Foxconn

फॉक्सकॉन ने सोमवार को कहा कि वह वेदांता लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम नहीं करेगी। कंपनी डील से बाहर निकल रही है। इसका मकसद भारत में सेमीकंडक्टर बनाने की यूनिट स्थापित करना था।

फॉक्सकॉन का कहना है कि मेगा सेमीकंडक्टर बनाने की योजना पर वेदांता जेवी के साथ कंपनी आगे नहीं बढ़ेगी। "फॉक्सकॉन वेदांता की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई से फॉक्सकॉन नाम को हटाने के लिए काम कर रहा है।"

हालांकि, फॉक्सकॉन ने यह नहीं बताया कि उसने भारत के साथ डील से पीछे हटने का निर्णय क्यों लिया। बता दें कि वेदांता ने पिछले साल गुजरात में सेमीकंडक्टर और प्रदर्शन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, "फॉक्सकॉन ने तय किया है कि वह वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम के फैसले पर आगे नहीं बढ़ेगी।"

इससे पहले अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह ने कहा था कि वह सहयोगी कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले इकाइयों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगा।

ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज वोल्कन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जो वेदांता लिमिटेड की अंतिम होल्डिंग कंपनी है। फॉक्सकॉन और वेदांता की साझेदारी के बाद नई संरचना के तहत वेदांता इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब बिजनेस में भारत की पहली कंपनी बनने वाली थी।

वेदांता ने कहा, "निदेशक मंडल ने आज, 7 जुलाई, 2023 को हुई अपनी बैठक में ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीएसटीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों वेदांता फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएफएसपीएल) और वेदांता डिस्प्ले लिमिटेड (वीडीएल) के 100 प्रतिशत अधिग्रहण पर विचार कर इसे मंजूरी दे दी।

अधिग्रहण अंकित मूल्य पर शेयर हस्तांतरण के माध्यम से हुआ। इस पुनर्गठन के साथ, वेदांता लिमिटेड ने अपने विविध पोर्टफोलियो में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास विनिर्माण उद्यमों को जोड़ने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+