रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रही चार महिलाओं को एक्सप्रेस ने कुचला, तीन की मौके पर मौत

एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से तीनों महिलाओं की जगह पर ही मौत हो गई और एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। मुंबई में रेलवे ट्रैक का काम करनेवाली चार महिलाओं को एक एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचल दिया जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ये चारों महिलाएं ट्रैक मरम्मत का काम किया करती थीं लेकिन अब तक महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। ये घटना मलाड रेलवे स्टेशन के पास करीब दोपहर 12.30 के करीब घटी। वांद्रे-इंदौर पर हॉलीडे एक्सप्रेस ने मालाड और गोरे गांव के बीच चार महिलाओं को टक्कर दे मारी। एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से तीनों महिलाओं की जगह पर ही मौत हो गई और एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Four women repairing railway track crushed by express, three died in Maharashtra

गैंगमैन और रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य की टीम में ये चारों महिला काम करती थीं। ट्रैक मरम्मत का काम करते समय दो-तीन ट्रेन सामने से आती हुई दिखाई दी, लेकिन कौन सी ट्रेन किस ट्रैक पर जाएगी, इसका अंदाज महिलाएं नहीं लगा सकीं। जिस ट्रैक पर महिलाएं मरम्मत कार्य कर रही थीं।

उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई और चारों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। घायल महिला को शताब्दी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ महीने पहले ही चार मजदूरों की भी मौत घाटकोपर विद्या विहार में काम करते समय हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+