हरियाणाा में भाजपा की कामयाबी के चार हीरो

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरियाणा में शुरूआती रुझानों से साफ है कि प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने जा रही है। यह पहला मौका होगा कि प्रदेश में भाजपा को इस तरह की बेहतरीन सफलता मिलेगी किसी चुनाव में। पर इस जीत का श्रेय भाजपा के चार नेताओं को देना होगा, जिन्होंने इस कामयाबी की इबारत लिखी। यह चारों बीते कई हफ्तों से रोहतक में डेरा डाले हुए थे।

1. कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya

इसमें पहला नाम कैलाश विजयवर्गीय का लिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश गजब के नेता हैं। वे हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ताओं को लंबे बोरिंग भाषणों के स्थान पर छोटे भाषण देकर प्रेरित करते रहे। उनके भाषणों के बीच में भजन भी चालू हो जाते थे। वे अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह से समझाते रहे कि उन्हें इस बार इतनी मेहनत करनी है ताकि जीत हर हाल में मिले।

2. डा. अनिल जैन

Dr Anil Jain

दूसरा नाम डा. अनिल जैन का लिया जा सकता है। वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे कैंपेन की सारी तैयारियों को देख रहे थे। उनके ऊपर जिम्मेदारी थी कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों को आयोजित करें। पार्टी के उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी खास भूमिका रही।

3. राम लाल

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव रामलाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन के महत्व को समझाया। वे प्रदेश के चप्पे-चप्पे में घूम-घूमकर कह रहे थे कि इस बार जीत नहीं मिली तो हरियाणा में भाजपा को कभी सफलता नहीं मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुआ।

4. शिव प्रकाश

हरियाणा में भाजपा को मिल रही सफलता में शिव प्रकाश का भी अहम रोल रहा। वे संघ से जुड़े हैं। भाजपा के संयुक्त महासचिव(संगठन) है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अपने अनुभव का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उन बारीकियों से अवगत कराया जिससे किसी चुनाव को जीता सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+