हरियाणा: होली मनाकर दिल्ली लौट रहे परिवार की कार में जलकर मौत
करनाल। हरियाणा के करनाल में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत जलने की वजह से हुई है। मंगलवार को करनाल के शामगढ़ गांव के पास जीटी रोड पर एक कार ट्रक से टकरा गई।

कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद कार में फ्यूल टैंक में आग लग गई। जिससे कार में फंसे सभी लोगों की मौके पर ही जल कर मौत हो गई। दरअसल कार सवार अमृतसर से दिल्ली जा रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई। मृतकों में दो महिलाओं समेत सात महीने की बच्ची भी थी। सभी मृतक दिल्ली के हरिनगर के रहने वाले थे।
सभी मृतक अमृतसर वापस दिल्ली वापस लौट रहे थे। मरने वालों की शिनाख्त सौरभ चोपड़ा 30 साल, पत्नी भावना, आठ माह की बेटी तुसारिका और सौरभ की सास बाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए करनाल जिला अस्पताल भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications