देश के इन शहरों में शुरू हुए नए केंद्रीय विद्यालय, कम फीस में मिलेगी अच्छी शिक्षा
नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भारत सरकार रोजाना नए कदम उठा रही है। अब देश के चार शहरों में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ हुआ है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तो होगा ही, साथ ही अभिभावकों को अच्छी शिक्षा के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जल्द ही कई नए विद्यालय खोलने की बात कही है।

HRD मंत्री निशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे ये साझा करते हुए गर्व हो रहा है कि देश में चार नए केंद्रीय विद्यालयों का शुभारंभ हुआ है। मैं नए केंद्रीय विद्यालयों से लाभन्वित होने वाले समस्त छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि हमारे ये केंद्रीय विद्यालय इसी तरह देश के कोने-कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाते रहेंगे। इसके साथ ही अब देश में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1239 हो गई है।
ये है नए विद्यालयों की लिस्ट
1. KV एसएसबी, चंपावत, उत्तराखंड
2. KV रेलवे, डांगोवापोसी, झारखंड
3. KV मधुपुरी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
4. KV सुमेरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
सिलेबस में कटौती
कोरोना महामारी के बीच जल्द ही सरकार स्कूलों को खोलने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने कोरोना संकट में स्कूलों के समय और सिलेबस में कटौती करने के संकेत भी दिए हैं। हाल ही में इसको लेकर HRD मंत्री निशंक का बयान भी सामने आया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर माता-पिता, शिक्षकों से बहुत सारे अनुरोध प्राप्त करने के बाद, हम आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम और निर्देशात्मक घंटों में कमी के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications