'आप' के खिलाफ जारी होंगे और चार सीडी, पार्टी सहमी

गौर हो कि अभी कुछ समय पहले मीडिया सरकार चैनल ने एक सीडी जारी की थी, जिसमें 'आप' नेता कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी को गलत ढंग से फंड इकट्ठा करने करने के लिए दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चैनल के खिलाफ मानहानि का केस करने का फैसला कर लिया था।
सीडी प्रकरण के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मुझे जानकारी मिली है कि हमारी पार्टी को चुनाव के पहले बदनाम करने के लिए मीडिया चैनलों को 1400 करोड़ रूपये बांटे गये है। हालांकि उन्होने चैनलों का नाम लेने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications