महेश भट्ट केस: रवि पुजारी गैंग के 4 गुर्गों को 5 साल की सजा
मुम्बई: रवि पुजारी गैंग के 4 गुर्गों को मकोका की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। ये चारों प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने के दोषी पाये गये थे। इस मामले में महेश भट्ट ने रवि पुजारी गिरोह के सदस्यों के खिलाफ सुनवाई कर रही मकोका अदालत के सामने नवंबर, 2017 में गवाही दी थी।

मुम्बई पुलिस ने रवि पुजारी गिरोह के 13 गुर्गों को गिरफ्तार किया था जिनमें से कुछ 2014 में फिल्म निर्माताओं करीम एवं अली मोरानी के आवास के बाहर गोलीबारी में भी शामिल बताये गये थे।
भगोड़े गैंगेस्टर रवि पुजारी से जुड़ा एक और मामला
वहीं भगोड़े गैंगेस्टर रवि पुजारी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। ठाणे के मुंब्रा उपनगर के एक बिल्डर ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी गई है। शिकायत में कहा गया है कि गैंगेस्टर रवि पुजारी फोन कॉल कर जबरन वसूली की मांग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, बिल्डर ने मुंब्रा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और दावा किया कि इस साल जनवरी से ही एक व्यक्ति ने उन्हें कई बार फोन रहा है। वह खुद को पुजारी बताता है और दो करोड़ रूपये की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications