एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी पूर्वक हत्या से मची सनसनी
भुवनेश्वर।
ओडिशा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत सरत पात्रा ने अपने पिता, पत्नी और दो बच्चों को नयागढ़ जिले के चांदपुर इलाके में उस समय खून से लथपथ पाया, जब वह शनिवार रात घर पहुंचे।id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
id='top-searched-articles'>
पात्रा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक भाग्यधर बेहरा ने कहा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेहरा
ने कहा कि हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों बच्चों (पांच वर्ष और नौ वर्ष) का एक तकिए से गला घोट दिया गया, जबकि अन्य दो की हत्या धारदार हथियार से की गई है।











Click it and Unblock the Notifications