Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेल पुल से गुजर रही महिलाओं की टोली को ट्रेन ने कुचला, 4 के शव बिखर गए

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है जिसमें ट्रेन से कटकर चार महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं रेलवे पुल पर पटरियों को पार कर रही थी कि अचानक ट्रेन आ गई और उनके शव बिखर गए।

Four killed when train crushed women in Dantewada

मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में डकनी नदी के पास बने रेलवे पुल पर पटरियों से होकर महिलाएं गुजर रही थीं कि तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गईं। कुपेर गांव निवासी ये महिलाएं पास ही एक गांव में किसी शोक कार्यक्रम में जा रही थीं कि रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल छह महिलाएं साथ थीं जिनमें से एक बाल-बाल बच गईं।

पुलिस ने लाशों की शिनाख्त कर ली है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मरने वालों में जमली, बुक्को, रामवती और सोनी शामिल हैं। बाकी बची दो महिलाओं ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+