अपने ही घर में जिंदा दफन हो गया परिवार, चार की मौत
जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। यह घटना जलगांव के पारोला शहर के काजी वाडा में घटी है। शुक्रवार की सुबह 4 बजे के दरम्यान यह घटना घटी। काजी परिवार काफी गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अचानक से घर की छत परिवारवालों के ऊपर गिर गई। इस घटना में एक व्यक्ति की जान बच गई है। मृतकों में मां, दो बच्चे और एक लड़की का भी समावेश है।
सायराबी भिकन काजी (उम्र 50), हसीन काजी (उम्र 25), मोईन काजी (उम्र 19) और शबीना काजी (उम्र 17) ऐसे मृत व्यक्तियों के नाम हैं। जिसमें वसीम काजी इस घटना में बाल बाल बच गया है। काजी परिवार साथ में सोया हुआ था, तड़के 4 बजे के करीब छत गिरने की काफी बड़ी आवाज आयी। घर की छत गिरने से चार लोग मलबे के नीचे दब गए थे। चारों की लाश को कुटीर हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। यह जानकारी पारोला स्थित पुलिस निरिक्षक एकनाथ पडाले ने दी।
मृतकों में हसीन यह बीई की शिक्षा पूर्ण कर नौकरी की तलाश कर रहा था। बच्चों के पिता भिकन काजी का चादर बेचने का बिजनेस है। जिसके लिए वे अक्कलकुवा (नंदुरबार) में गए हुए थे।
Read Also: स्टार उम्मीदवार की अंतरंग तस्वीरें बनी बीजेपी के गले की फांस