सर्जिकल स्ट्राइक के 4 सूत्रधार, जिन्होंने लिया उरी के शहीदों का बदला

नई दिल्ली। बुधवार की रात को मोदी ने अपने उस वादे को पूरा कर दिया, जो उन्होंने देश को लोगों से उरी आतंकी हमले के बाद किया था। मोदी ने वादा किया था कि जो भी इसके लिए दोषी हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। बुधवार की रात 12.30 बजे से गुरुवार सुबह 4.30 बजे तक भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी का वो वादा पूरा हो गया।

सीमा में घुसकर किया हमला

सीमा में घुसकर किया हमला

यह सर्जिकल स्ट्राइक सीमा से करीब 2-3 किलोमीटर अंदर की तरफ की गई, जिसमें करीब 38 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकियों के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां भारत पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी इस सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सबसे अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की योजना को अंजाम देने की अनुमति दी।

जहां एक ओर इस सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभाई, वहीं दूसरी ओर तीन और लोग हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी योजना बताई। इस योजना के सूत्रधारों में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोवाल और लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह थे। आइए जानते हैं कैसे इन सूत्रधारों ने निभाई अपनी भूमिका।

अजीत डोवाल

अजीत डोवाल

भारत की तरफ से पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का ताना-बाना बुनने का श्रेय अजीत डोभाल को जाता है। उन्होंने ही पूरी रणनीति बनाई कि आखिर किस तरह से सेना पाकिस्तान में घुसेगी और कैसे सर्जिकल स्ट्राइक को सफलता पूर्व अंजाम दिया जाना है।

आपको बता दें कि म्यांमार में आतंकियों का सफाया करने की रणनीति के सूत्रधार भी अजीत डोवाल ही थे। उन्हीं के बंगले पर पूरी योजना बनाई गई थी। कीर्ति चक्र से सम्मानित अजीत डोवाल करीब 6 साल तक पाकिस्तान में एक अंडर कवर एजेंट यानी जासूस बनकर रह चुके हैं। ऐसे में वे पाकिस्तान की रग-रग से वाकिफ हैं और जानते हैं कि कैसे और कहां कार्रवाई करनी है।

मनोहर पर्रिकर

मनोहर पर्रिकर

इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने में देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी अहम भूमिका निभाई। वह पूरी रात कंट्रोल रूम से सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी लेते रहे और जरूरत पड़ने पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मनोहर पर्रिकर कितने निडर हैं, इसका पता इसी बात से चलता है कि आप उन्हें गोवा की सड़कों स्कूटर चलाते और बिना किसी सुरक्षा के ही किसी रेस्टोरेंट में चाय का मजा लेते देख सकते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह वह शख्स हैं, जिन्होंने इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया। वे इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और एनएसए अजीत डोभाल को देते रहे।

जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि जिन आतंकियों को इस सर्जिकल स्ट्राइक में मार गिराया गया है, वे सभी आतंकी हमले की योजना बना चुके थे। इसी के चलते इन सभी आतंकी ठिकानों की जानकारी इकट्ठा की गई और फिर सर्जिकल स्ट्राइक करके उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+