जम्मू-कश्मीर:बर्फबारी की वजह से लापता जवानों में से 1 की मौत, 4 जवानों की खोज जारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से लापता हुए जवानों में से एक जवान का शव बरामद हो गया है। बाकी के जवानों की तलाश जारी है। दूसरे जवानों की खोज के लिए तलाश की जा रही है। भारी बर्फबारी की वजह गुरेज सेक्टर में भी सेना के तीन जवान लापता हो गए थे, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

 four jawans Army porter still missing in Valley avalanches, 1 missing army personal died

आपको बता दें कि जम्मू में भारी बर्फबारी की वजह से गश्त लगाने के दौरान सैनिक गिर गए थे, जिसके बाद से लापता सैनिकों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ एक जवान का शव मिला है। खराब मौसम की वजह से खोज अभियान काफी बाधित हो गई। खोज अभियान के दौरान सांबा के रहने वाले कौशल कुमार सिंह का शव बरामद हुआ है, लेकिन बाकी के जवानों की तलाश अब तक जारी है।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को गश्त लगाने के दौरान 3 जवान फिसलकर नाले में गिर गए थे। वहीं कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भी 11 दिसंबर को ही पेट्रोलिंग के दौरान 2 जवान ढ़लान से गिर गए थे। इन सैनिकों के सर्च के लिए फौरन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी भी 4 जवानों का पता नहीं चल सका है। खराब मौसम की वजह से दिक्कतें आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+