केंद्रीय मंत्रिमंडल से UP चुनाव साधने की कोशिश, अनुप्रिया पटेल समेत चार बड़े नाम हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली, 06 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो 8 जुलाई, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हो सकता है। इसमें 20 से अधिक नए मंत्रियों को मौका दिया जा सकता है, वहीं करीब 10 मंत्रियों के कामकाज में भी बदलाव के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि कैबिनेट के विस्तार से बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने की कोशिश में है, जिसके चलते सहयोगी दलों के सदस्यों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Four big names including Anupriya Patel may be involved in Union Cabinet Expansion

Recommended Video

    Modi Cabinet Reshuffle: इन चेहरों को मिल सकती है जगह, Delhi के लिए रवाना हुए दिग्गज | वनइंडिया हिंदी

    इस सिलसिले में सबसे बड़ा नाम एनडीएम में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का नाम निकल कर सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 8 जुलाई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में अनुप्रिया पटेल को बड़ा मंत्री दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने सहयोगी दलों को साधने की कोशिश में जुटी है। आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ने वालीं अनुप्रिया को राज्यमंत्री बनाया गया थ, वह पांच साल तक मंत्री रही थीं।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार 8 जुलाई को कर सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार: सूत्र

    अनुप्रिया पटेल के अलावा मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर तीन और बड़े नाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी को साधने के लिए बीजेपी में दलित वर्ग की भूमिका बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का कोई बड़ा दलित नेता नहीं है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में रामशंकर कठेरिया, लोक जनशक्ति पार्टी नेता और सांसद पशुपति कुमार पारस, वहीं युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए गांधी परिवार के बड़े नाम वरुण गांधी को लेकर भी चर्चा चल रही है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि यूपी में ब्राह्मण वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए मंत्रिमंडल में ब्राह्मण नेता को भी जगह दी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+