AMMA में यौन उत्पीड़न के आरोपी दिलीप की सदस्यता बहाल, पीड़िता समेत चार एक्ट्रेस ने दिया इस्तीफा

असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) ने अपहरण और बलात्कार के आरोपी दिलीप की सदस्यता बहाल करने की खबर पर पीड़िता समेत असोसिएशन की चार एक्ट्रेसेस ने इस्तीफा दे दिया है। पीड़िता समेत रिमा कालिंगल, रम्या नामबीसन और गीतू मोहनदास ने इसका विरोध करते हुए असोसिएशन से इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) ने अपहरण और बलात्कार के आरोपी दिलीप की सदस्यता बहाल करने की खबर पर पीड़िता समेत असोसिएशन की चार एक्ट्रेसेस ने इस्तीफा दे दिया है। पीड़िता समेत रिमा कालिंगल, रम्या नामबीसन और गीतू मोहनदास ने इसका विरोध करते हुए असोसिएशन से इस्तीफा दिया। दिलीप पर पिछले साल एक अभिनेत्री का अपहरण कर उसका उत्पीड़न करने का आरोप है।

Dileep

अपहरण और उत्पीड़न के आरोपी मलयाली अभिनेता दिलीप की सदस्यता बहाल करने का एक्ट्रेसेस ने कड़ा विरोध किया है। असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) में दिलीप की सदस्यता बहाल करने की खबर पर पीड़िता ने लिखा, 'पहले दिलीप ने मुझसे करियर के मौके छीने। मैंने इसकी शिकायत एएमएमए से की लेकिन उन्होंने इसमें कुछ नहीं किया और इसका कोई जवाब नहीं दिया। मैं एएमएमए की सदस्य हूं और ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव है कि एएमएमए एक आरोपी के साथ खड़ा है। अब इस असोसिएशन में मेरा कोई मतलब नहीं है।'

पीड़िता समेत रिमा कालिंगल, रम्या नामबीसन और गीतू मोहनदास ने भी दिलीप की सदस्यता बहाल करने पर असोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले पर रीमा ने कहा, 'मैं एक उम्मीद के साथ इस असोसिएशन से जा रही हूं कि अगली पीढ़ी इसे साहस और आत्मसम्मान के साछ चलाने में सक्षम होगी।' बता दें कि दिलीप पर पिछले साल मलयालम एक्ट्रेस की गाड़ी का पीछा करवाकर उसका अपहरण और उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।

इस मामले में पुलिस ने पुल्सर सुनी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दिलीप की गिरफ्तारी हुई थी। उसकी गिरफ्तारी के अगले दिन ही एएमएमए ने दिलीप को प्राइमरी मेंबरशिप से बाहर कर दिया था, लेकिन अब उसकी सदस्यता बहाल करने की खबरें हैं।

ये भी पढ़ें: क्या अगले महीने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+