पिछले सत्र में भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस सूत्रों से बड़ा खुलासा

Parliament Security Breach: संसद हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को लोकसभा के अंदर सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना सामने आई। दो युवकों ने संसद के अंदर घुसपैठ करने हुए कलर स्प्रे छिड़का, जिनको बाद में सांसदों ने पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

गुरुवार शाम को संसद घुसपैठ के चारों आरोपियों (मनोरंजन, सागर, अमोल और नीलम) को दिल्ली पुलिस ने पटियाला कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Parliament Security lapse

वहीं अब पुलिस जांच से पता चला है कि घुसपैठ के चार आरोपियों ने पिछले सत्र के दौरान भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने पूछताछ की, तो महाराष्ट्र के रहने वाले 25 वर्षीय अमोल शिंदे ने खुलासा किया कि वे पिछले सत्र में भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने और अराजकता पैदा करने की योजना बना रहे थे।

मालूम हो कि अमोल उन दो लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने बुधवार को संसद परिसर के बाहर पीला धुआं छोड़ने वाले डिब्बे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अमोल के साथ दूसरी महिला की पहचान नीलम के रूप में हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि अमोल शिंदे ने बताया कि वो अंतिम योजना पर आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि उस समय विजिटर पास की व्यवस्था नहीं की जा सकी। हालांकि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक आरोपी सागर शर्मा, भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर एंट्री के लिए विजिटर पास हासिल करने में कामयाब रहा।

इधर, इस घटना के बाद बीजेपी सांसद सिम्हा ने बुधवार को सदन अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और कहा कि आरोपी के पिता मनोरंजन डी उनके निर्वाचन क्षेत्र मैसूर में रहते हैं और उन्होंने नए संसद भवन का दौरा करने के लिए पास का अनुरोध किया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को यह भी बताया कि उनके पास इसके अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+