देश का पहली बुलेट ट्रेन: मोदी-शिंजो 14 सितंबर को रखेंगे बुलेट ट्रेन की आधारशिला

बुलेट ट्रेन की क्षमता 750 यात्रियों की होगी। इसके चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच यात्रा की दूरी सात से घटकर तीन घंटे रह जाएगी

Recommended Video

      PM Modi, Shinzo Abe to lay foundation stone of bullet train on 14th Sept | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। भारत में पहली बुलेट ट्रेन को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला गुरुवार को रखेंगे। गुजरात में होने वाले कार्यक्रम में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत की जाएगी।

      देश का पहली बुलेट ट्रेन: मोदी-शिंजो 14 सितंबर को रखेंगे बुलेट ट्रेन की आधारशिला

      रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला रखने के बाद भारतीय व जापानी प्रतिनिधिमंडल के बीच एक निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जापान विदेश व्यापार संगठन और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

      बुलेट ट्रेन की क्षमता 750 यात्रियों की होगी। इसके चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच यात्रा की दूरी सात से घटकर तीन घंटे रह जाएगी। इस परियोजना पर 1.1 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह परियोजना आंशिक रूप से जापान द्वारा वित्तपोषित है। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि जैसे संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि सरकार इसे 2022 में ही पूरा कर लेगी।

      बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के सफर के दौरान 12 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन सिर्फ 165 सेकंड के लिए। मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स से बोइसर के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। सुरंग का सात किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के अंदर रहेगा। बाकी पूरी लाइन एलिवेटेड होगी ताकि कम से कम भूमि अधिग्रहण करना पड़े।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+