पूर्व मंत्री ने चार्ली हेब्दों के हमलावरों को 51 करोड़ के इनाम की घोषणा की

लखनऊ। पेरिस में चार्ली हेब्दो मैगजीन के संपादक सहित चार पत्रकारों की दुर्दांत हत्या के बाद पूरी दुनिया एक तरफ जहां आतंवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने हत्यारे आतंकवादियों को 51 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

paris terror attack

चार्ली हेब्दों के हत्यारों के लिए 51 करोड़ तैयार है
बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता हाजी याकूब कुरैशी ने पेरिस में हुए आतंकी हमले पर कहा कि रसूल के आशिक उन्हें सजा दे देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैगजीन के संपादक और पत्रकारों को मारने वाले मेरे द्वारा घोषित इनाम को मांगने आते हैं तो वह उन्हें 51 करोड़ रुपए का इनाम देने को तैयार हैं।

2006 में की थी इनाम की घोषणा
गौरतलब है कि कुरैशी ने 2006 में डेनमार्क के एक अखबार में मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले को मारने वाले पर 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की थी। कुरैशी ने 2006 में मेरठ की एक पब्लिक रैली में कहा था कि अगर डानिश कार्टूनिस्ट को कोई मौत के घाट उतारे तो वो उसे 51 करोड़ रुपए का इनाम देंगे।

सबसे पहले दानिश मैगजीन ने ही छापा था मुहम्मद साहब का कार्टून
आपको बता दें कि चार्ली हेब्दो मैगजीन पहली बार 2006 में लोगों की नजर में आया जब इसने डानिश मैगजीन के मोहम्मद साहब के कार्टून को अपनी मैगजीन में छापा था। मोहम्मद साहब का कार्टून पहली बार डानिश डेली जाइलैंड्स पोस्टेन में छपा था। जिसपर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई थी।

चार्ली हेब्दों पर हमलावरों पर नहीं चलना चाहिए मुकदमा
कुरैशी ने कहा कि जो मुहम्मद साहब का अपमान करेंगे उन्हें मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेरिस में हमलावरों पर कोई भी कानूनी प्रक्रिया चलाने की जरूरत नहीं है। कुरैशी के इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या जो इनाम उन्होंने 2006 में घोषित की थी यह वही राशि है या कोई और।

पुलिस कर रही है बयान की जांच
वहीं उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें याकूब कुरैशी के विवादास्पद बयान के बारे में जानकारी है और वो उस बयान की जांच करा रहे हैं। आपको बता दें कि फ्रांस के चार्ली हेब्दो मैगजीन के संपादक सहित चार पत्रकारों को आतंकियों ने मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने की वजह से मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इस आतंकी हमले में कुल 12 लोग मारे गये हैं जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+