यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Recommended Video

    N D Tiwari का 90 साल की उम्र में Death, 3 Times Chief Minister of Uttar Pradesh| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आज निधन हो गया। 93 साल की उम्र में साकेत के मैक्स अस्पताल में गुरुवार दोपहर 2:50 बजे एनडी तिवारी ने आखिरी सांस ली। नारायण दत्त तिवारी की तबीयत काफी समय से खराब थी और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था।

    Former UP and Uttarakhand CM ND Tiwari passes away at Max Hospital

    एनडी तिवारी पहली बार 1976 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 5 बार विधायक रहे एनडी तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। साल 1980 में एनडी तिवारी पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे इंदिरा गांधी की सरकार में योजना मंत्री भी रहे। इसके बाद एनडी तिवारी ने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालयों में जिम्मेदारी भी संभाली।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा एनडी तिवारी उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद वहां के भी मुख्यमंत्री बने और इसके साथ ही वे दो राज्यों का सीएम बनने वाले इकलौते राजनेता बन गए। साल 2007 में वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी बने। पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और वे राजनीति से अभी दूर थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+