योग अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस, अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस को चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार फर्नांडीस रविवार सुबह योग करने के दौरान चोटिल हो गए थे।

नई दिल्ली, 21 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस को चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार फर्नांडीस रविवार सुबह योग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। योग अभ्यास करते समय फर्नांडीस अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए।

Oscar Fernandes

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक फर्नांडीस अभी आईसीयू में हैं। उनको अंदरूनी चोट लगी है जिसका इलाज किया जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि वह सोमवार को डायलिसिस के लिए अस्पताल गए थे, जब उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि वह अपने नियमित व्यायाम के दौरान पिछले दिन गिर गए थे। जिसके बाद उनका टेस्ट किया किया गया जिसमें उनके शरीर में रख्त के थक्के जमने की पहचान हुई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी रिसर्च में चौंकाने वाला दावा, भारत में कोरोना वायरस से 49 लाख लोगों के मरने का अनुमान

बता दें कि फर्नांडीस राज्यसभा के सदस्य हैं और कर्नाटक से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं।
फर्नांडीस मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय परिवहन, सड़क और राजमार्ग मंत्री थे। इसी कार्यकाल के दौरान उन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

उडुपी के रहने वाले, फर्नांडीस 1980 के दशक के अंत में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं, इससे पहले उन्हें 1983 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव बनाया गया था। 1983 और 1997 के बीच वह पांच बार लोकसभा सांसद रहे। वह पहली बार अप्रैल 1998 में राज्यसभा के लिए चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+