पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी है चोट

जसंवत सिंह को दिल्ली के धौला कुंआं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी के बहुत पुराने साथी रहे जसवंत सिंह ने इस बार के आम चुनाव में टिकट ना दिये जाने से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के गुड लिस्ट में रहने वाले जसवंत सिंह विदेश मंत्री और वित्त मंत्री रहे हैं। फिलहाल मौजूदा दौर में भाजपा ने जसवंत सिंह को छह साल के पार्टी से निष्कासित किया है।
पिछले दिनो खबर आयी थी कि बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुके जसवंत सिंह अब एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं इसलिए वो भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मिले भी थे। सूत्रों के मुताबिक कहा गया था कि जसवंत सिंह अपने बेटे और राजस्थान के शिव से विधायक मानवेन्द्र सिंह की भी भाजपा में वापसी चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications