आडवाणी को गिरफ्तार करवाने वाले आरके सिंह भाजपा में

पार्टी सूत्रों के अनुसार बिहार कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी आरके सिंह गृह सचिव रह चुके हैं, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। अब वो राजनीति में आने वाले हैं, वो भी भाजपा के साथ। पार्टी नेता ने बताया कि आरके सिंह बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व मंत्री व भागलपुर से सांसद शहनवाज हुसैन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूडी और बिहार के इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे।
बताया जा रहा है कि आरके सिंह आरा या सुपौल जिले के किसी एक संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
हम आपको बता दें कि आरके सिंह वही हैं, जिन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और डा मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी, जब 1990 में आडवाणी अपनी रथ यात्रा लेकर निकले थे। उस दौरान आरके सिंह की बिहार में पोस्टिंग थी। उसी के तुरंत बाद भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और केंद्र में सरकार गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications