बीजेपी में शामिल हुए रामकृपाल भतीजी मीसा को पाटलीपुत्र से दे सकते हैं टक्कर

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 35 सालों से राजद का समर्पित कार्यकर्ता रहा, लेकिन यह कदम उठाने के लिए मुझे बाध्य कर दिया गया।कभी लालू के करीबी रहे रामकृपाल ने कहा कि राजद में पार्टी के अन्य नेताओं की बजाय एक परिवार को तवज्जो दिया जा रहा है। हमारे जैसे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार होता था, उससे मैं बहुत दुखी था।
हमें लगा कि हमें सामाजिक न्याय के लिए काम करना चाहिए, न कि किसी परिवार के लिए। रामकृपाल ने कहा कि वह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। वहीं रामकृपाल यादव के भाजपा में शामिल होने पर गुस्से से लाल-पीले हुए लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मौकापरस्त करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications