पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, PGI चंडीगढ़ में कराए गए भर्ती
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, PGI चंडीगढ़ में कराए गए भर्ती
नई दिल्ली, 05 फरवरी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उन्हें मुक्तसर से चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है।
Recommended Video

लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बादल की तबीयत पिछली रात को ही खराब हो गई थी। इसके बाद सुबह ज्यादा परेशानी होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। उनका हालचाल जानने पार्टी के कई नेता राजधानी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल की उम्र 94 साल है।
जनवरी 2022 में वो कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। हालांकि तुरंत बाद वह बीमारी से उबर चुके थे।
प्रकाश सिंह बादल लड़ रहे चुनाव
94 वर्षीय अकाली दल के संरक्षक ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लंबी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। वह चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैंशिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के लंबी निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश सिंह बादल के लिए कवरिंग कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन पर्चा भरा है।
प्रकाश सिंह बादल 1997 से लंबी सीट से जीत रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 1969, 1972, 1977, 1980 और 1985 में गिद्दड़बाहा से लगातार पांच बार जीत हासिल की थी। इसके बाद, उन्होंने लंबी सीट पर स्विच किया और लगातार पांच बार जीते। 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017।
बता दें पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications