#10yearchallenge में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों #10Yearchallenge ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। क्योंकि आज से 10 साल पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने साल 2009 में 24 जनवरी के दिन हार्ट सर्जरी कराई थी। ऐसे में जब सोशल मीडिय पर यह हैश टैग ट्रेंड हुआ तो उसमें अप्रत्याशित रूप से मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हो गया। और लोग उनको लेकर ट्वीट करने लगे।

पूर्व पीएम की हुई थी हार्ट की 5 बाईपास सर्जरी

पूर्व पीएम की हुई थी हार्ट की 5 बाईपास सर्जरी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की उम्र 86 साल हो गई है। 10 साल पहले उन्होंने मुंबई के कार्डियोवेस्कुलर थोरासिस सर्जन रमाकांत पंडा ने उनके हार्ट की सर्जरी की थी। ऑपरेशन के दौरान मनमोहन सिंह की 5 बाईपास सर्जरी की गई थी। डॉक्टर रमाकांत बताते हैं कि सर्जरी के वक्त वे बहुत वे बहुत शांत थे और उन्होंने मुंझसे कहा था कि उन्हें मुझपर पूरा भरोसा है।

मनमोहन सिंह की सर्जरी पर क्या बोले रमाकांत

मनमोहन सिंह की सर्जरी पर क्या बोले रमाकांत

सर्जरी करने वाले डॉक्टर रमाकांत ने मीडिया को बताया कि मनमोहन सिंह जी सबसे अच्छे मरीजों में से एक हैं। क्योंकि हार्ट से जुड़ी जो हिदायतें मैंने उनको दी थीं उनका पालन उन्होंने अच्छे से किया। बता दें कि डॉक्टर पंडा की गिनती देश के जाने-माने हार्ड स्पेशलिस्ट में होती है। डॉक्टर पंडा अभी तक 24000 से ज्यादा हार्ट का ऑपरेशन कर चुके हैं। इनमें से 20 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जो सभी जगहों से निराश हो चुके थे।

इनका भी कर चुके हैं सफल ऑपरेशन

इनका भी कर चुके हैं सफल ऑपरेशन

डॉक्टर पंडा के बारे में आपको बता दें कि इन्होंने देश के कई नेताओं और बिजनेसमैनों का इलाज कर चुके हैं। इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा लालू प्रसाद यादव, तरुण गोगोई, डी राजा के अलावा कई बिजनेस पर्सनालिटीज और बॉलीवुड से जुड़े लोगों का सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। जिसमें पहला कार्यकाल 2004 से 2009 और दूसरा कार्यकाल 2009 से 2014 तक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+