पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, PM मोदी सहित तमाम नेता AIIMS पहुंचे

नई दिल्ली। लंबे वक्त से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी की हालत बेहद नाजुक हो गई है। उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। एम्स ने अटज बिहारी वाजपेयी की तबीयत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनकी तबीयत के बारे में जानकर पीएम समेत तमाम नेता एम्स पहुंचने लगे।

 Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee Health Condition Latest Update

LIVE Feed
Aug 15, 2018, 11:46 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु , डॉ हर्षवर्धन , शहनवाज हुसैन एम्स पहुंचे।
Aug 15, 2018, 11:45 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत के बारे में एम्स ने जान कारी दी और कहा कि वो पिछले 9 हफ्तों से एम्स में भर्ती हैं। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बीते 24 घंटों में उनकी हालत बिगड़ी है। उनकी हालत नाजुक है और उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
Aug 15, 2018, 11:44 PM IST

केद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी एम्स पहुंचे और डॉक्टरों से वायपेयी की तबीयत के बारे में जानकारी ली।
Aug 15, 2018, 11:43 PM IST

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंची।
Aug 15, 2018, 11:42 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी एम्स पहुंचीं। पीएम मोदी एम्स में करीब 45 मिनट तक रूके। उन्होंने पीएम की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से भी बात की।
Aug 15, 2018, 11:41 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी से मिलने एम्स पहुंचे कैबिनेट अश्वनी कुमार चौबे।
Aug 15, 2018, 11:40 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी की स्थिति बेहद नाजुक।एम्स पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+