Live: अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ दिनों में मिलेगी अस्पताल से छुट्टी- डॉ गुलेरिया

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज इस वक्त दिल्ली के एम्स में चल रहा है। उन्हें यूरिन में इंफेक्शन की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स की ओर से बताया गया कि उनकी तबीयत अभी स्थिर है,उनका यूरिन इंफेक्शन फिलहाल कंट्रोल में है। एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत में सुधार जारी है। अटल बिहारी वाजपेयी को लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतें आ रही थी, जिसकी वजह से उनके यूरिन में इंफेक्शन आ गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजरें बनाए हुए है। डॉक्टरों के प्रतिनिधि ने बताया कि जब तक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो जाता है वो एम्स में ही रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से 'डिमेंशिया' से जूझ रहे हैं।

former prime minister atal bihari vajpayees condition stable, was admitted in aiims on monday

LIVE Feed
Jun 13, 2018, 5:20 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ।
Jun 13, 2018, 5:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एम्स जाएंगे।
Jun 13, 2018, 4:01 PM IST

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा- उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। कुछ दिनों में मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Jun 13, 2018, 4:00 PM IST

एम्स के डॉक्टर ने कहा कि- जांच रिपोर्ट सामान्य है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकेगा।
Jun 13, 2018, 1:34 PM IST

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में हो रहा सुधार, ठीक होने तक रहेंगे एम्स में
Jun 13, 2018, 9:04 AM IST

अटल बिहारी बाजपेयी को देखने पहुंचे थे संसदीय मंत्री अनंत कुमार, कहा- तेजी से हो रहा हालत में सुधार
Jun 13, 2018, 9:03 AM IST

दिल्ली, कानपुर, अयोध्या में जगह-जगह अटलजी के लिए हो रहा है हवन
Jun 13, 2018, 9:03 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए देशभर में पाठ, अच्छे होने के लिए प्रार्थनाएं जारी
Jun 13, 2018, 8:57 AM IST

मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली, आज भी चल रहा है एम्स में इलाज
Jun 13, 2018, 8:57 AM IST

पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी सोमवार को हाल जानने पहुंचे थे एम्स
Jun 13, 2018, 8:56 AM IST

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, मंगलवार को हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे मनमोहन सिंह
Jun 13, 2018, 8:56 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर,एम्स में हैं भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+