प्रणब मुखर्जी की सेहत में सुधार, वह जल्‍द हमारे बीच वापस होंगे: अभिजीत मुखर्जी

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत पहले से बेहतर है, हालांकि अभी भी वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, विशेषज्ञों की निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही है। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, बीते सोमवार को उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. जिसके बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee की सेहत में सुधार, बेटे अभिजीत ने कहा- जल्द हमारे बीच वापस आएंगे | वनइंडिया हिंदी
    प्रणब मुखर्जी पहले से बेहतर, आशा है वो जल्द ठीक होंगे

    हालांकि उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने रविवार को कहा कि उनके पिता की सेहत में पहले से सुधार दिखा है, अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि शनिवार को मैं अपने पिता को देखने अस्‍पताल गया था, भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं, वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे। बता दें कि प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में क्लॉट था, जिसका 10 अगस्त को आर्मी रिसर्च एंड रेफर अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया था।

    अस्पताल ने दी जानकारी

    वहीं आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत पहले जैसी ही है, उन्हें जो अहम इलाज दिए जा रहे हैं,फिलहाल अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि डॉक्टरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था। जिस वजह से उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। इसी दौरान उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। ऑपरेशन से पहले डॉ. मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने की अपील की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+