पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ब्रेन सर्जरी सफल, फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सोमवार को हुई ब्रेन सर्जरी सफल रही है। उन्हें कोरोनो पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार सुबह भर्ती कराया गया था। उन्होंने रूटीन जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। प्रणब मुखर्जी ने उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है।

प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लिखा था कि, हॉस्पिटल में टेस्ट के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे कोरोना टेस्ट करवा लें, अपने आपको आइसोलेट भी कर लें। वहीं आर्मी हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के ब्रेन में एक खून का थक्का था। जिसे ऑपरेशन कर हटा दिया गया है। उनकी सर्जरी सफल रही है। वे फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी से फोन कर उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों ने प्रणब मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थना की। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, ' सर कृपया ध्यान रखें। हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।'
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने ट्वीट किया, 'मैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर से चिंतित हूं। मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।' वहीं रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि सर आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख चौधरी अनिल कुमार और कई अन्य नेताओं ने भी मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications