पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत पहले से ज्यादा खराब, लंग इन्फेक्शन के कारण सेप्टिक शॉक

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। वह फेफड़ों के संक्रमण के कारण सेप्टिक शॉक की स्थिति में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। उनकी सेहत के बारे में दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पताल (R&R) की ओर से लगातार जानकारी दी जा रही है। वह बीते करीब 20 दिन से इसी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने बताया है कि प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं और अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee की तबीयत और बिगड़ी,फेफड़े में इंफेक्‍शन की वजह से आया Septic Shock | वनइंडिया हिंदी
    Pranab Mukherjee, former president Pranab Mukherjee, pranab mukherjee corona positive, health condition of pranab mukherjee, health condition, pranab mukherjee health, delhi news, army hospital delhi, deeply comatose, pranab mukherjee in septic shock, प्रणब मुखर्जी का ऑपरेशन, प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली न्यूज, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी सेहत, प्रणब मुखर्जी सेप्टिक शॉक

    आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने सोमवार को जारी बयान में कहा है, 'पूर्व राष्ट्रपति की सेहत में बीते दिन से अधिक गिरावट आई है। वह फेफड़ों के संक्रमण के कारण सेप्टिक शॉक में हैं। विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। वह अब भी गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।' हाल ही में 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। प्रणब मुखर्जी बीते 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं।

    इसके साथ ही उनका कोरोना वायरस (कोविड-19) का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। ऑपरेशन से पहले डॉ. मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने की अपील की थी। आपको बता दें प्रणब मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 के बीच भारत के राष्ट्रपति रहे हैं।

    बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखी थी भावुक पोस्ट

    पूर्व राष्ट्रपति को लेकर उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी एक भावनात्मक पोस्ट लिखी थी। शर्मिष्ठा ने लिखा था कि पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। उस लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। भगवान उनके लिए अच्छा करें और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दें।

    इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा एयर इंडिया का निजीकरण: हरदीप सिंह पुरी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+