पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर तमाम अफवाहों को उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने सिरे से खारिज किया है। अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए अभिजीत ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीवित हैं और फिलहाल कृतिम तरीके से उनके स्वास्थ्य को स्थिर रखा गया है। बता दें कि प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में क्लॉट था, जिसका 10 अगस्त को आर्मी रिसर्च एंड रेफर अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया था।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee की हालत स्थिर, बेटे ने की दुआएं जारी रखने की गुजारिश | वनइंडिया हिंदी
    pranab mukherjee

    वहीं आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत पहले जैसी ही है, उनकी हालत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है। उन्हें जो अहम इलाज दिए जा रहे हैं, उसपर उनका शरीर गहराई से काम कर रहे हैं, फिलहाल अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं।

    दरअसल जिस तरह से प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाह चल रही है उसपर अभिजीत मुखर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि मेरे पिता प्रणब मुखर्जी अभी जीवित हैं और कृतिम रूप से स्थिर भी हैं। सोशल मीडिया पर सम्मानित पत्रकारों द्वारा अफवाह फैलाई गई, जोकि इस बात को साफ तौर पर पुष्ट करता है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की फैक्ट्री बन गई है। इससे पहले अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी लोगों की दुआ से मेरे पिता की हालत कृतिम रूप से स्थिर है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपनी प्रार्थना उनके लिए बनाए रखे ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+